can we change one element to another in hindi? - AtozGyanInHindi

Breaking

Ads

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

can we change one element to another in hindi?

can we change one element to another in hindi?

क्या एक तत्त्व को दूसरे में बदला जा सकता है?


क्या एक तत्त्व को दूसरे में बदला जा सकता है?,can i change one element to another in hindi,paras stone,कीमियागिरी का युग (Alchemist Age)


एक समय था, जब लोग एक ऐसा पारस पत्थर खोजने में लगे हुए थे, जिसे लोहा, तांबा आदि पदार्थों से स्पर्श करके सोने में बदला जा सके। इस युग को कीमियागिरी का युग (Alchemist Age) कहते हैं। ऐसा पत्थर तो लोग खोज न पाए, क्योंकि उन्हें पदार्थ की संरचना का ज्ञान नहीं था, लेकिन उनके प्रयासों से आधुनिक रसायन विज्ञान का जन्म हो गया।आज के वैज्ञानिकों ने यह संभव कर दिखाया है कि एक तत्त्व को दूसरे तत्त्व में बदला जा सकता है।
क्या एक तत्त्व को दूसरे में बदला जा सकता है?,can i change one element to another in hindi,paras stone,कीमियागिरी का युग (Alchemist Age)


एक तत्त्व को दूसरे तत्त्व में बदलने की विधि को समझने के लिए यह जानना जरूरी है कि अलग-अलग तत्त्वों में क्या भिन्नता होती है। हर तत्त्व परमाणुओं से मिलकर बना होता है, लेकिन हर तत्त्व के परमाणुओं के नाभिक अलग-अलग प्रकार के होते हैं। प्रत्येक नाभिक प्रोटॉन और न्यूट्रॉन नामक कणों से मिलकर बना है, लेकिन अलग-अलग तत्त्वों के नाभिकों में प्रोटॉनों की संख्या अलग-अलग होती है। किसी एक तत्त्व के लिए प्रोटॉनों की संख्या निश्चित होती है। प्रोटॉनों की संख्या के आधार पर ही यह निश्चित होता है कि अमुक तत्त्व कौन सा है।

क्या एक तत्त्व को दूसरे में बदला जा सकता है?,can i change one element to another in hindi,paras stone,कीमियागिरी का युग (Alchemist Age)

 यदि किसी एक तत्त्व के नाभिकों में, प्रोटॉनों की संख्या में परिवर्तन कर दिया जाए, तब वह दूसरे तत्त्व में बदल जाएगा।एक तत्त्व को दूसरे तत्त्व में बदलने के लिए उसके परमाणुओं के नाभिकों में प्रोटॉनों की संख्या को
बदलना पड़ता है।
                 प्रोटॉनों की संख्या को बदलने के लिए तत्त्व पर प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और अल्फा कणों की बौछार की जाती है। जब ये कण नाभिक से टकराते हैं, तब एक नाभिकीय क्रिया होती है, जिसके फलस्वरूप ये कण नाभिक में प्रवेश कर जाते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि वह तत्त्व दूसरे तत्त्व में बदल जाता है।सन 1919 में रदरफोर्ड (Rutherford) नामक वैज्ञानिक ने नाइट्रोजन पर अल्फा कणों की बौछार करके उसे ऑक्सीजन में परिवर्तित करके दिखाया था।
क्या एक तत्त्व को दूसरे में बदला जा सकता है?,can i change one element to another in hindi,paras stone,कीमियागिरी का युग (Alchemist Age)


लोहे के परमाणुओं पर अल्फा कणों की बौछार करके उसे सोने में बदला जा सकता है। आज ऐसी मशीनों का निर्माण कर लिया गया है, जिनके द्वारा किसी तत्त्व पर प्रोटॉनों, न्यूट्रॉनों और अल्फा कणों की बौछार करके एक तत्त्व को दूसरे तत्त्व में बदल दिया जाता है। इस विधि को कृत्रिम ट्रांसमुटेशन (Artificial Transmutation) कहते हैं और इन मशीनों को पार्टिकल एक्सीलरेटर (Accelerator) कहते हैं।

क्या एक तत्त्व को दूसरे में बदला जा सकता है?,can i change one element to another in hindi,paras stone,कीमियागिरी का युग (Alchemist Age)



(क्या एक तत्त्व को दूसरे में बदला जा सकता है?,can i change one element to another in hindi,paras stone,कीमियागिरी का युग (Alchemist Age))


आपको ये आर्टिकल कैसा लगा कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर (feedback)लिखे और इसमें  क्या-क्या सुधार की जरूरत है  ये भी लिखे , जिससे आपके लिए और भी बेहतर जानकारी उपलब्ध करा सकू।  इसे सभी  जगह शेयर करे जिससे कि सभी इससे लाभान्वित हो सके।  

(नोट :- यदि आपको किसी भी टॉपिक के बारे में हिंदी में जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में लिखे ,हम आपकी जिज्ञासा को शांत करने की पूरी कोशिश करेंगे )

धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment section.

Join Group

Join Group
AtozGyanInHindi