What is our body made of? (in hindi-full information) - AtozGyanInHindi

Breaking

Ads

सोमवार, 17 अगस्त 2020

What is our body made of? (in hindi-full information)

 

हमारा शरीर किससे बना है?(full information)

What is our body made of?(in hindi)

What is our body made of?(in hindi)


धरती के सभी जीव-जंतु (living organisms) और पेड़-पौधे (Trees & plants) बहुत ही सूक्ष्म कोशिकाओं से बने हैं। जिस प्रकार ईंटों से मकान का निर्माण होता है, उसी प्रकार कोशिका जीव-जगत के निर्माण की इकाई है।

हमारे शरीर की हड्डियां, मांसपेशियां, त्वचा, रक्त, दांत, नाड़ियां, बाल आदि सभी अंग कोशिकाओं से मिलकर बने हैं। मनुष्य के शरीर में 100 खरब (10,000,000,000,000) से भी अधिक कोशिकाएं हैं। ये कोशिकाएं आकार में इतनी छोटी हैं कि इन्हें केवल सूक्ष्मदर्शी (Microscopes) द्वारा ही देखा जा सकता है।शरीर के विभिन्न भाग भिन्न-भिन्न प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने हैं और प्रत्येक कोशिका का शरीर में एक विशेष कार्य होता है। कुछ कोशिकाएं तो इतनी छोटी हैं कि इन्हें इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी (Microscopes) से भी नहीं देखा जा सकता। तुम्हें यह जानकर आश्चर्य होगा कि इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी वस्तुओं को 2 लाख गुना बड़ा करके दिखाता है । एक चींटी का आकार इस सूक्ष्मदर्शी में देखने पर 0.8 किमी. (half mile) दिखाई देगा। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कुछ कोशिकाएं कितनी छोटी होती हैं।

कोशिकाओं (cells) की बनावट गोलाकार, अंडाकार और बेलनाकार होती है। प्रत्येक कोशिका की ऊपरी सतह एक नाजुक तथा लचीली झिल्ली के रूप में होती है। इसे कोशिका झिल्ली (Cell Membrane) या प्लाज्मा झिल्ली (Plasma Membrane) कहते हैं। यह अर्द्ध पारगम्य (Semi-permeable) होती है और कुछ चुने हए पदार्थों को ही अंदर जाने देती है। कोशिका झिल्ली के अंदर जेली के समान एक अर्द्ध पारदर्शी द्रव पदार्थ होता है, जिसे कोशिका द्रव (Protoplasm) कहते हैं। इसमें बहुत सी छोटी-छोटी आकृतियां तथा कण होते हैं। इसी में कोशिका केंद्रक (Nucleus) भी होता है। केंद्रक से सटी एक गोलाकार रचना होती है, जिसे सेंट्रोसोम (Centrosome) कहते हैं। प्रोटोप्लाज्म एक बहुत ही जटिल पदार्थ है। जीवन की सभी आवश्यक क्रियाएं इसी पदार्थ में संपन्न होती हैं। इसी पदार्थ द्वारा भोजन व ऑक्सीजन प्राप्त की जाती है। प्रोटोप्लाज्म में राइबोसोम (Ribosomes)  , माइटोकांड्रिया (Mitochondria),गोल्गीबॉडीज़ (Golgibodies) आदि भी होते हैं, जो शरीर की विभिन्न क्रियाओं, जैसे शरीर (body) निर्माण करना, गंदगी निकालना, स्वयं को उत्पन्न करते रहना आदि करते हैं।

कोशिकाओं (cells) के मिलने से ऊतक (Tissues) बनते है । और इन्हीं ऊतकों से शरीर के विभिन्न अंगों का निर्माण होता है।
========================================================================

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment section.

Join Group

Join Group
AtozGyanInHindi