why is the Ganga called a pure or holy river In Hinduism? - AtozGyanInHindi

Breaking

Ads

शनिवार, 23 मार्च 2019

why is the Ganga called a pure or holy river In Hinduism?


why is the Ganga called a pure or holy river In Hinduism?         

गंगा नदी को पवित्र क्यों माना जाता है?

https://atozgyaninhindi.blogspot.com

सभी हिन्दू गंगा को पवित्र नदी मानते हैं। यह हिमालय से निकलती है और लगभग 2506 किलोमीटर (1567 मील) लंबी है। अर्थात स्पेन के तिगुने भाग के बराबर बहती है। पूरे उत्तरी भारत (नार्थ इंडिया), बांग्लादेश से चलकर और एक बड़े डेल्टा का निर्माण करते हुए यह अन्ततः बंगाल की खाड़ी में गिरती है। आरंभ में यह तेजी से पहाड़ियों से गुजरती है। इसके अनेक नाम हैं, फिर भी सभी भारतीय भाषाओं में 'गंगा' के नाम से ही जानी जाती है।हिन्दुओं के लिए इस नदी का धार्मिक महत्व(value) की सभी नदियों से अधिक है। हिन्दू धर्म के अनेक स्थान और मंदिर(temple) गंगा के किनारे स्थित हैं। इनमें से हरिद्वार, इलाहाबाद , पटना, कोलकाता और वाराणसी प्रमुख हैं।गंगा को मुख्यतः दो कारणों से पवित्र समझा जा है- पहला कारण तो धार्मिक(religious) है और दूसरा कारण इसके जल का भौतिक गुण (properties) है।

कुछ विशेष खनिजों (minerals) की उपस्थिति के कारण इसका पानी खराब(spoil) नहीं होता है और इसे लंबे समय तक संरक्षित किया जा सकता है। पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय था जब गंगा स्वर्ग में बहती थी। कहा जाता है कि राजा सगर के 60000 बेटों की राख को प्रवाहित करने के लिए राजा भागीरथ ने इसे स्वर्ग से पृथ्वी पर उतारा था।इसी कारण इसका एक नाम भागीरथी(bhagirathi) भी पड़ा। उसी समय से लोगों ने इस नदी की पूजा करनी शुरू कर दी।  पुण्य तिथियों पर पूरे देश से लाखों-लाख श्रद्धालु गंगा के किनारे स्नान हेतु जमा होते हैं। उनका विश्वास(believe) है कि इसके जल में एक डुबकी लगाने से उनके सारे पाप(sins) धुल जाते हैं।धनी हो या गरीब हर प्रकार  के लोग अपनी आत्मा की शुद्धि के लिए गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। धार्मिक हिन्दुओं की इच्छाएं होती हैं कि उनका अन्तेष्टि गंगा के किनारे हो और उनकी अस्थि को इसमें बहा दिया जाए। ऐसा मानना(believe) है कि गंगा(ganga) के पवित्र पानी(water) की कुछ बूंदें यदि मरते समय मुंह में टपका दी जा उन्हें मुक्ति प्राप्त हो जाएगी।


2 टिप्‍पणियां:

Please do not enter any spam link in the comment section.

Join Group

Join Group
AtozGyanInHindi