धरती पर जीवन कैसे प्रारंभ हुआ? - AtozGyanInHindi

Breaking

Ads

शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

धरती पर जीवन कैसे प्रारंभ हुआ?

How did life on earth begin? How did life on earth begin in hindi,earth in hindi

आज हम धरती पर अनेक प्रकार के कीड़े, पक्षी और जानवर देखते हैं। इसी प्रकार हमें तरह-तरह के पेड़-पौधे
और झाड़ियां भी दिखाई देती हैं। ये सभी वस्तुएं जीवित  प्राणियों की श्रेणी में आती हैं। वर्षा ऋतु में इन सब की
संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। क्या तुम जानते हो कि धरती पर जीवन कैसे आरंभ हुआ?

How did life on earth begin? How did life on earth begin in hindi,earth in hindi


धरती पर जीवन के आरंभ को जानने के लिए हमें करोड़ों वर्ष पीछे जाना होगा, लेकिन विवशता यह है कि हम
 किसी भी तरह भूतकाल में वापस नहीं जा सकते । फिर कैसे पता लगाया जाए कि धरती पर जीवन का आरंभ
किस प्रकार हुआ? इस बात का पता लगाने के लिए हम उन जानवरों और पेड़-पौधों के जीवाश्मों (Fossils)
 का अध्ययन करते हैं, जो आज से बहुत पहले धरती पर जिंदा थे। धरती की खुदाई करने पर बहुत से जीवाश्म,
 चट्टानें और हड्डियां मिली हैं, जो प्राचीनकाल के जीवित प्राणियों के विषय में बहुत सी बातों पर प्रकाश डालती हैं।


How did life on earth begin? How did life on earth begin in hindi,earth in hindi

इन्हीं के आधार पर मनुष्य ने धरती पर जीवन के आरंभ का अनुमान लगाया है। | धरती पर जीवन की शुरुआत
कैसे हुई, इस बारे में कई सिद्धांत हैं, लगभग सभी धर्म हमें यह सिखाते हैं कि धरती पर जीवन का प्रारंभ परमात्मा या दिव्य शक्तियों द्वारा किया गया। दूसरा सिद्धांत यह है कि धरती - प्रारंभ मूल रूप से बाह्य अंतरिक्ष से आए सूक्ष्म जीवो से हुआ है | अनेक विज्ञानी और जैव रसायनशास्त्री यह विश्वास करते हैं कि जीवन का विकास जड़ पदार्थों से हुआ  है |

How did life on earth begin? How did life on earth begin in hindi,earth in hindi


वैज्ञानिकों द्वारा किए गएअध्ययनों से यह निष्कर्ष  निकलता है कि धरती पर जीवन एक कोशिकीय(Unicellular)
प्राणी अमीबा (Amoeba) से शुरू हुआ है। यह घटना आज से लगभग 57 करोड़ वर्ष पहले घटी। इसी
 एक कोशिकीय जीव से बहु कोशिकीय प्राणियों का जन्म हुआ। शुरू के 34.5 करोड़ वर्षों में समुद्री जीव का
 विकास हुआ। इसके बाद 16 करोड़ वर्षों तक रेंगने वाले जंतु विकसित होते रहे और अंत के 6.5 करोड़ वर्षों
 में स्तनधारी प्राणियों का विकास हुआ। मनुष्य का जन्म तो केवल 10 लाख वर्ष पुरानी घटना है।
जानवरों और पेड़-पौधों की कोशिकाओं का अध्ययन करने से पता चलता है कि ये प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा
और बहुत से पदार्थों से मिलकर बनी हैं। यह निश्चित है कि  धरती पर इन पदार्थों का निर्माण एक कोशिकीय जीव के  पैदा होने से बहुत पहले हुआ होगा।

How did life on earth begin? How did life on earth begin in hindi,earth in hindi

अब प्रश्न उठता है , जीवन के लिए आवश्यक ये पदार्थ कैसे बने? हाल ही किए गए अध्ययनों से पता चला है कि इन पदार्थों का विद्युत विसर्जन (Electric Discharge) हुआ है |
लगभग 350 करोड़ वर्ष पहले धरती का वायुमंडल अमोनिया (Ammonia), मीथेन (Methane), हाइड्रोजन  (Hydrogen), जलवाष्प आदि से भरा हुआ था। उस समय पृथ्वी काफी गर्म थी। इसके चारों ओर बादल छाए रहते थे, जिनमें बिजली चमकती रहती थी। किसी विद्युत विसर्जन से इन गैसों के अणु संयुक्त अवस्था में आ गए, जिससे प्रोटीन आदि बन गए। इन्हीं प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट और वसा से एक कोशिकीय जीव पैदा हुआ।

यद्यपि जीवन की शुरुआत के विषय में, आज हमने बहुत से रहस्यों को समझ लिया है, लेकिन बहुत सी बातों का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। उदाहरण के लिए परमाणु और अणु तो बेजानदार चीजें हैं, फिर इनके मिलन से एक जानदार वस्तु कैसे बन जाती है? वह क्या चीज है जो एक कोशिका में दूसरी कोशिका पैदा करने की क्षमता पैदा कर देती है? इन जटिल प्रश्नों का उत्तर ढूढ़ना बाकी है।


(How did life on earth begin? How did life on earth begin in hindi)



आपको ये आर्टिकल कैसा लगा कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर (feedback)लिखे और इसमें  क्या-क्या सुधार की जरूरत है  ये भी लिखे , जिससे आपके लिए और भी बेहतर जानकारी उपलब्ध करा सकू।  इसे सभी  जगह शेयर करे जिससे कि सभी इससे लाभान्वित हो सके।  

(नोट :- यदि आपको किसी भी टॉपिक के बारे में हिंदी में जानकारी चाहिए तो कमेंट बॉक्स में लिखे ,हम आपकी जिज्ञासा को शांत करने की पूरी कोशिश करेंगे )

धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please do not enter any spam link in the comment section.

Join Group

Join Group
AtozGyanInHindi